21 April 2024 Rashifal: मिथुन, कर्क और कुंभ सहित इन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा दिन 

Samachar Jagat | Saturday, 20 Apr 2024 03:55:46 PM
21 April 2024 Rashifal: Luck of the people of these zodiac signs including Gemini, Cancer and Aquarius will shine, know how the day will be

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 21 अप्रैल 2024 यानी रविवार के राशि फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रविवार को भगवान शिव की कई राशि पर विशेष मेहरबानी रह सकती है। 

मेष: इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला साबित हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखना सही रहेगा। 
वृष: जातकों का दिन तनाव में गुजर सकता है। मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। 
मिथुन: व्यवसाय में कोई नया और बड़ा कार्य करने के योग हैं। 
कर्क: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। इनकम के नए स्रोत मिलने से दिल खुश रहेगा। 

सिंह: कानूनी मामलों में वाणी पर नियंत्रण रखना सही रहेगा, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। 
कन्या: प्रलोभन में आने से बचना उचित होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। 
तुला: व्यापार में स्थिति मजबूत करने का योग है। आर्थिक लाभ मिलेगा। 
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में लाभ के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने मतभेद परेशान का कारण बन सकते हैं। 

धनु: सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना उचित होगा। 
मकर: किसी नए कार्य की शुरुआत करने के योग हैं। 
कुंभ: नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहे। 
मीन: व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ मिल सकता है। रविवार को जीवनसाथी का सहयोग पूरा मिलेगा।

PC:  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.