15 September 2024 Rashifal: इन जातकों के प्रेम प्रसंग में बढ़ेंगी नजदीकियां, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन 

Hanuman | Saturday, 14 Sep 2024 08:37:49 PM
15 September 2024 Rashifal: The closeness of these people will increase in love affair, know how the day will be for 12 zodiac signs

PC:  livehindustan

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 15 सितंबर 2024 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रविवार के दिन कई राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। कई राशियों पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा रहेगी। 

PC:  jansatta

मेष राशि: इस राशि के जातकों के नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए अनुबंध हो सकते हैं। ये लाभकारी साबित होंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के राजनीति में प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे।  प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। 
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान सुख मिल सकता है। 
कर्क राशि: इस राशि के जातकों का रविवार को पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे। 

PC:  oneindia

सिंह राशि: जातकों की नौकरी में बदलाव हो सकता है। माता-पिता और वरिष्ठ जनों का सहयोग लाभकारी साबित होगा। 
कन्या राशि: जातकों को शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 
तुला राशि: प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय सामान्य रहने का योग है। नौकरी में सहकर्मी से सकतर्क रहे। 
वृश्चिक राशि: इस राशि क जातकों के व्यवहार से परिजन खुश होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं। 

धनु राशि: इस राशि के जातकों को रविवार को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। 
मकर राशि: जातकों को कार्य की अधिकता से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी साबित होगा। 
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
मीन राशि: इस राशि के जातकों का रविवार को आर्थिक पक्ष सामान्य रहने का योग है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.