World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Shivkishore | Friday, 03 Nov 2023 12:24:57 PM
World Cup 2023: Team India created history under the captaincy of Rohit Sharma

इंटरनेट डेस्क। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में 302 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 55 के स्कोर पर ही आलआउट कर दिया और 302 रनों की जीत दर्ज कर ली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

वैसे बता दें की भारत की यह जीत वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है। वर्ल्ड क्रिकेट में चार बार ऐसे मौके बने हैं जब टीमों ने 300 से अधिक रन से जीत दर्ज की है। इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का नाम दर्ज है।

बता दें की भारत ने यह कारनामा दो बार कर दिखाया है और इन दोनों ही बार भारत का शिकार श्रीलंका की टीम हुई है। साथ ही दोनों बार कप्तान रोहित शर्मा थे। इसी के साथ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में विपक्षी टीम को 300 से अधिक रन से 2 बार हराने वाले पहले कप्तान बन गए है।  

 pc- espncricinfo.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.