World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ कपिल देव का ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे कप्तान रोहित शर्मा!

Shivkishore | Wednesday, 18 Oct 2023 10:50:25 AM
World Cup 2023: Captain Rohit Sharma will break this record of Kapil Dev against Bangladesh!

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। अब  तक टीम ने तीन मैच खेले है और तीनो में जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अच्छी फार्म में चल रहे है। उन्होंने अभी सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। लेकिन रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 

बता दें की पहले नंबर पर कपिल देव हैं। कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में जिंबॉब्वे के खिलाफ सबसे अधिक 10 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 छक्के लगाए हैं।

लेकिन रोहित शर्मा के पास अभी कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है, वो ऐसे की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ भी अब तक 8 छक्के लगाए हैं। ऐसे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ रोहित अगर 3 छक्के लगा देते है तो वो एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

pc- espncricinfo.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.