IPL 2025: विराट कोहली आज रच सकते हैं ये इतिहास

Hanuman | Thursday, 10 Apr 2025 12:04:54 PM
IPL 2025: Virat Kohli can create this history today

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 के 24वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आरसीबी इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का विजयी रथ रोकने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। दिल्ली ने अभी तक खेले गए 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी 4 मैच में 3 जीत हासिल कर चुकी है।

इस मैच में आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। आज अर्धशतकीय पारी खेलते ही विराट कोहली एक बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इस मैच में अर्धशतक लगाते ही वह अपने टी-20 कॅरियर में अर्धशतकों का शतक पूरा कर लेंगे। विराट कोहली अभी तक टी-20 में  99 अर्धशतक लगा चुके हैं।

सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर  के नाम दर्ज है, जिन्होंने अब तक अपने टी-20 कॅरियर में 108 अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली आईपीएल के इस संस्करण में डेविड वार्नर का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.