- SHARE
-
खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हीं में एक रिकॉर्ड छक्कों का भी है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला क्रिकेटर हैं। उनके इस रिकॉर्ड के आस-पास कोई भी बल्लेबाज नहीं है। इसी कारण उनका ये रिकॉर्ड कम से कम इस संस्करण में तो टूटने वाला नहीं है।
क्रिस गेल ने आईपीएल 142 मैचों में सर्वाधिक 357 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 257 मैचों में 280 छक्के लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा के पास 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी संस्करण में बीस छक्के लगाकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाने का मौका होगा। अगर वह इस टूर्नामेंट में बीस छक्के और लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह आईपीएल में तीन सौ छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
PC: indiatv, navbharattimes, crictoday