IPL 2025:  पैट कमिंस ने अब आईपीएल में बल्ले से रचा इतिहास, इस क्लब में हुए शामिल

Hanuman | Friday, 28 Mar 2025 11:58:00 AM
IPL 2025: Pat Cummins has now created history with the bat in IPL, joined this club

खेल डेस्क। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

इस बार उन्होंने गेंद से नहीं, बल्ले से इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों पर गगनचुंबी छक्के जड़कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। इसके साथ ही वह आईपीएल में पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस एलिट क्लब में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।

पैट कमिंस जब बल्लेबाजी करने आए तब 17वां ओवर चल रहा था। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर की अन्तिम दो गेंदों पर कमिंस ने दो छक्के लगाए। इसके बाद कमिंस को तीसरी गेंद 18वें ओवर में खेलने को मिली। आवेश खान की इस गेंद को कमिंस ने फिर गेंद को हवाई रास्ता दिखाया। 

ये तीन क्रिकेटर भी आईपीएल में हासिल कर चुके हैं उपलब्धि
इससे पहले तीन क्रिकेटर आईपीएल में  शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके थे। केकेआर के सुनील नरेन  2021 में आरसीबी के खिलाफ क्रीज पर आते ही लगातार तीन छक्के लगाए थे। इसके बाद 2023 में हैदराबाद की तरफ से निकलस पूरन ने लखनऊ के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी ने  पिछले संस्करण  में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती तीन गेंदों में 3 छक्के लगाए थे। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.