- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के चौथे मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल पर सभी की नजरें होंगी, जो अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे। इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते थे। वहीं केएल राहुल लखनऊ टीम का हिस्सा थे। दोनों ही टीमें आईपीएल के इस संस्करण में जीत के साथ आगाज करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे। दोनों ही टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ आज मैदान में उतरेंगी।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फे्रजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई और शमार जोसेफ।
PC: cricketwinner, sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें