- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कई क्रिकेटरों ने अपने नाम उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं। इन्हीं में से एक तेज गेंदबाज जसप्रीस बुमराह भी हैं। इस मैच के दौरान बुमराह ने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं।
वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने 238वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर अपने कॅरियर की यह उपलब्धि हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुमराह ने चार ओवरों में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया।
रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाई। ये मुुंबई इंडियंस की लगातार चौथे जीत है। इस जीत से टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें