- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए स्टार तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इस चोट के कारण वह आईपीएल के आगामी संस्करण कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। अब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर है।
खबर ये है कि हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हार्दिक पर आईपीएल के एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है।
हार्दिक पांड्या पर गत वर्ष 2024 ये प्रतिबंध लगा था। उन पर इस संस्करण में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए मैच में वह इस सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे। इसके बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। इसी कारण अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला पहला मैच में मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
PC: sportsyaari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें