- SHARE
-
खेल डेस्क। आशुतोष शर्मा (नाबाद 66) और विपराज निगम (39) की तूफानी पारियों के दम पर सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स पर हैरतअंगेज जीत दर्ज की। इन दोनों की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली ने आईपीएल-2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ को 1 विकेट से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया।
दिल्ली को जीत के लिए 210 रन चाहिए थे। उसने अपने पांच विकेट 65 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत लगभग असंभव लग रही थी। इसके बाद आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने अपनी तूफानी पारियों से असंभव को संभव कर दिया। दिल्ली ने ये लक्ष्य केवल 19.3 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली ने चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद पहले स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद 2 प्वाइंट्स और +2.200 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। वहीं आरसीबी 2 अंक के साथ +2.137 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
अंक तालिका में अन्तिम स्थान पर है राजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 2 अंक और +0.493 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदन पर है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ पर चौंकाने वाली जीत दर्ज कर अंक तालिका में चौथे पायदान पर 2 अंक और +0.371 नेट रन रेट के साथ मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स अन्तिम स्थान पर है। उनकी रन रेट माइनस 2.200 है। आईपीएल का पांचवां मैच आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
PC: .espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें