IPL 2025: क्रिस गेल के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने  का रिकॉर्ड, लिस्ट में इन स्थानों पर हैं रोहित और विराट

Hanuman | Thursday, 13 Mar 2025 08:49:41 AM
IPL 2025: Chris Gayle holds the record for hitting the most sixes in IPL, Rohit and Virat are at these places in the list

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए दस टीमों के बीच 22 मार्च से जंग शुरू होने वाली है। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आज हम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इन्हें आईपीएल इतिहास के सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है। गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाए हैं। उन्होंने कुल 142 आईपीएल मैचों में ऐसा किया है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं। 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में 257 मैचों में 280 छक्के लगा चुके हैं। वह इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेल चुके हैं। 

विराट कोहली लगा चुके हैं इतने छक्के
आईपीएल में छक्के लगान के मामले में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी रोहित शर्मा से ज्यादा पीछे नहीं हैं। कोहली ने 252 आईपीएल मैचों में 272 छक्के ठोके हैं। वह आईपीएल में अभी तक केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से ही खेल रहे हैं। वहीं किसी दूसरी टीम से नहीं जुड़ेे हैं। अब रोहित और विराट कोहली के पास आईपीएल में अपने तीन सौ छक्के पूरे करने का मौका होगा। 

PC: indiatv, sportstar.thehindu, iplt20
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.