IPL 2025: विराट कोहली के बाद देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Hanuman | Monday, 14 Apr 2025 12:58:43 PM
IPL 2025: After Virat Kohli, Devdutt Padikkal achieved this big achievement in IPL

खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल के 18वें संस्करण के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल गए मैच में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई।

उन्होंने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ख्ेाले गए मैच में 28 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। इस पारी की मदद से उन्होंने आईपीएल में आरसीबी की ओर एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। 18 साल के आईपीएल इतिहास में इससे पहले विराट कोहली ही ये उपलब्धि अपने नाम कर सके थे।

पडिक्कल ने पारियों में आरसीबी की ओर से 1003 रन बनाए। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पडिक्कल ने अपना आईपीएल डेब्यू 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से किया था।  आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 8252 रन बनाए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने 4491, क्रिस गेल ने 3163 रन बनाए हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.