IPL 2024: आज जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, टीम में हो सकता है ये बदलाव

Hanuman | Thursday, 28 Mar 2024 01:28:59 PM
IPL 2024: Rajasthan Royals will face Delhi Capitals in Jaipur today, this change may happen in the team

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का 9वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली के कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी।

जीत से राजस्थान रॉयल्स के पास एक बार फिर से आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर आने का मौका होगा। आज के मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है। रियान पराग फ्लू के कारण बाहर हो सकते हैं। उनके स्थान पर शुभम दुबे को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में अन्य बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- 1 जोस बटलर, 2 यशस्वी जयसवाल, 3 संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 रियान पराग/शुभम दुबे, 5 शिमरोन हेटमायर, 6 ध्रुव जुरेल, 7 रविचन्द्रन अश्विन, 8 संदीप शर्मा, 9 युजवेंद्र चहल, 10 ट्रेंट बोल्ट  और 11 आवेश खान। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.