IPL 2024: एमएस धोनी ने अब हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, गेल, रोहित और कोहली के क्लब में हुए शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 11 May 2024 11:54:22 AM
IPL 2024: MS Dhoni has now achieved this big achievement, joined the club of Gayle, Rohit and Kohli

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) की शतकीय पारियों के दम पर गुजराट टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के शुक्रवार को खेले गए मैच मैच में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराया। जीटी ने पहले खेलते हुए एक विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 196 रन ही बना सकी।

इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। महेन्द्र सिंह धोनी ने इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 250 छक्के पूरे किए। अब वह आईपीएल में 250 या उससे अधिक सिक्स लगाने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। 

क्रिस गेल के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने आईपीएल के 142 मैचों में 357 सिक्स उड़ाए हैं। 

लिस्ट में इस स्थान पर हैं विराट कोहली
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 255 मैचों में 276 सिक्स लगाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली 249 मैचों में 264 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आईपीएल के 184 मैचों में 251 सिक्स लगाकर चौथे नंबर पर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 251 छक्के लगाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.