IPL 2023: रन बनाने को तरस रहा ये दिग्गज बल्लेबाज, 6 पारियों में 4 बार हुआ गोल्डन डक का शिकार

Shivkishore | Wednesday, 12 Apr 2023 09:42:14 AM
IPL 2023: This veteran batsman longing to score runs, became the victim of golden duck 4 times in 6 innings

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 16वां संस्करण जारी है और फटाफट क्रिकेट के दीवानों के लिए ये किसी महाकुंभ से कम नहीं है। ऐसे में आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे जो अब तब 6 पारियों में 4 बार गोल्डन डक का शिकार हो चुका है। साथ ही इस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा है।

इंडियंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस आखिरी बॉल पर मैच जीत सकी लेकिन ये खिलाड़ी फिर से पहली बॉल पर आउट होकर मैदान से लौट गया। जी हां इस खिलाड़ी का नाम है सूर्यकुमार यादव।

आपकों बता दें की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। वनडे सीरीज के तीन मैच में पहली गेंद खेलते हुए टी20 क्रिकेट का सुपर स्टार बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गया। इसके बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में भी सूर्यकुमार पहली गेंद पर बिना खाता खोले वापस लौट गए।


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.