IPL 2023: मैच के बाद CSK के कप्तान Dhoni स्टेडियम में करते दिखे कुछ ऐसा की संन्यास की अटकले हुई तेज

Shivkishore | Monday, 15 May 2023 10:17:07 AM
IPL 2023: After the match, CSK captain Dhoni was seen doing something like this in the stadium, the speculation of retirement intensified

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के पहले और अब बीच में कई बार सीएके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरे खूब चली। लेकिन अब धीरे धीरे ये पुख्ता होती जा रही है की धोनी शायद इस लीग के बाद संन्यास ले सकते है। उसके कई कारण है लेकिन रविवार को चेपाक स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद उनके द्वारा किए गए कामो से ऐसा ही लगा की शायद ये लीग उनकी आखिरी लीग हो सकती है। 

चेपाक स्टेडियम में सीएसके के आखिरी लीग मैच में हार के बाद भी धोनी बड़े ही रिलैक्स मूड में नजर आए। मैच के बाद धोनी ग्राउंड का चक्कर लगाते दिखे। ऐसा आमतौर पर तभी होता है जब कोई खिलाड़ी अपना आखिरी मुकाबला या आखिरी लीग खेल रहा हो।

ऐसे में अब धोनी के फैंस के लिए ये टेंशन वाली खबर भी है। मैच के बाद से धोनी ने चेपाक स्टेडियम में सीएसके की जर्सी  और कई अन्य उपहार फेंकें। मैच के बाद उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की शर्ट पर साइन भी किया। इसी के साथ उन्होंने मैच के बाद केकेआर के रिंकू सिंह की जर्सी पर भी साइन किए। धोनी का ये काम जहां एक ओर सारे क्रिकेट फैंस का दिल जीत रही थीं तो वहीं दूसरी ओर ये सारी चीजें ये भी इशारा कर रही हैं कि कहीं ये धोनी का आखिरी आईपीएल तो नहीं। 
pc- espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.