ICC ODI World Cup: रोहित शर्मा के पास होगा एबी डिविलियर्स को इस मामले में पीछे छोड़ने का मौका 

Hanuman | Wednesday, 18 Oct 2023 10:56:49 AM
ICC ODI World Cup: Rohit Sharma will have a chance to leave AB de Villiers behind in this matter

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अब उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ गुुरुवार को होने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोडऩे का मौका होगा।

अगर रोहित इस मैच में चार छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह एबी डिविलियर्स को पछाडक़र वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आए जाएंगे। रोहित शर्मा अभी तक विश्व कप की 20 पारियों में 34 छक्के लगा चुके हैं। जबकि एबी डिविलियर्स ने 22 पारियों में 37 छक्के अपने विश्व कप कॅरियर में जड़े थे।

इस मामले में विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने विश्व कप की 34 पारियों में सर्वाधिक 49 छक्के लगाए हैं। रोहित इस विश्व कप में गेल का ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं। 

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.