ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 

Hanuman | Saturday, 04 Nov 2023 10:33:00 AM
ICC ODI World Cup: Rohit Sharma can achieve this big achievement in the match against South Africa

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के अपने आठवें मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित शर्मा के पास इस टूर्नामेंट में चौकों का अर्धशतक बनाने का मौका होगा।

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी तक सात मैचों में 44 चौके लगा चुके हैं। वह टीम इंडिया की ओर से इस विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली चालीस चौकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

रोहित शर्मा केवल चार छह लगाकर अपने पचास चौके पूरे कर लेंगे। वहीं विराट कोहली को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए दस चौकों की जरूरती होगी। टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा  चौके लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के नाम दर्ज है। वह अभी तक 54 चौके लगा चुके हैं। 

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.