यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच Vladimir Putin ने उठाया बड़ा कदम

Hanuman | Thursday, 26 Sep 2024 03:05:30 PM
Vladimir Putin took a big step amid the ongoing war with Ukraine

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने अब एक बड़ा कदम उठाया लिया है। इस जंग के बीच ही रूस ने अपनी परमाणु नीति में बदलाव किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस संबंध में ऐलान कर दिया है। 

पुतिन ने अपनी नई परमाणु नीति का ऐलान करते हुए बोल दिया कि किसी अन्य देश द्वारा हमला किए जाने का समर्थन करने वाले परमाणु शक्ति संपन्न देश को रूस के परमाणु सिद्धांत के नए संस्करण के तहत आक्रमण में भागीदार समझा जाएगा। इसके बाद रूस दोनों पर जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा।

पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में इस बात का ऐलान किया है। परमाणु नीति में बदलाव के सिलसिले में आयोजित बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने ऐलान कर दिया कि परमाणु हथियार संपन्न देश के समर्थन से गैर परमाणु हथियार वाले देश का रूस पर हमला दोनों देशों का संयुक्त हमला माना जाएगा। इस संबंध में दोनों देशों पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। पुतिन के इस कदम को यूक्रेन के साथ जारी जंग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PC:  indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.