अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने पुतिन पर साधा निशाना, बोल दी है इतनी बड़ी बात

Hanuman | Wednesday, 25 Sep 2024 02:14:28 PM
US President Joe Biden targeted Putin, said such a big thing

इंटरनेट डेस्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को लेकर बड़ी बात कही है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ रहे जो बाइडेन ने इस दौरान बोल दिया कि हम आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और बढ़ते संघर्षों को खत्म भी करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में पुतीन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो हम महज विरोध करके काम चला सकते थे, लेकिन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मैंने समझा कि यह एक हमला था। हमारे नाटो सहयोगी और 50 से अधिक देश इसके विरोध में खड़े हुए। 

सत्र के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि व्लादिमीर पुतिन का युद्ध फेल हो गया है। यूक्रेन अभी तक आजाद है। उन्होंने इस दौरान पुतिन पर नाटो को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि नाटो पहले से कहीं अधिक बड़ा, मजबूत और एकजुट हो गया है। 

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.