Russia-Ukraine War: रूस पर अब युद्धबंदी सैनिक की पत्नी ने लगा दिया है गंभीर आरोप, सुनेंगे तो आपकी उड़ जाएंगी नींद

Samachar Jagat | Friday, 26 Jul 2024 02:52:00 PM
Russia-Ukraine War: Now the wife of a prisoner of war has made serious allegations against Russia, if you hear it, you will lose your sleep

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास विवाद के साथ ही रूस और यूके्रन के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच रूस पर एक गंभीर आरोप लगा है। 

यूक्रेन के एक युद्धबंदी सैनिक की पत्नी ने रूस पर गंभीर आरोप लगाया है। सैनिक की पत्नी ने अब पर मरे हुए सैनिकों के शरीर से कई अहम अंगों को चोरी कर इसे  बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।  सैनिक की पत्नी ने अब रूस और यूक्रेन की कैद में मौजूद सैनिकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए तुर्किऐ के राष्ट्रपति रजब तैयाब एर्दोगन से हस्तक्षेप की अपील तक कर दी है। 

आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 के बाद से ही खूनी संघर्ष जारी हैं। अभी तक इस संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। ये संघर्ष अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब समय ही बताएगा कि ये युद्ध कब समाप्त होगा।

PC: cnbc

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.