Russia-Ukraine War: सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर ने अब रूस पर कस दिया है ये तंज

Samachar Jagat | Thursday, 29 Aug 2024 12:12:54 PM
Russia-Ukraine War: CIA's Deputy Director has now taken a dig at Russia

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना के हमलों के बीच अब यूक्रेन की ओर से भी अब इस देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में तेजी लाई गई है। यूक्रेन की ओर से अब रूस के कुस्र्क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है। इस क्षेत्र पर वापस अपना कब्जा करने के लिए अब रूस की ओर बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

इस संबंध में अब अमेरिका की ओर से रूस पर तंज कसा गया है। सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर डेविड कोहेन के इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि  यूक्रेन की सेना ने रूस के 300 वर्ग मील यानी 777 किमी पर कब्जा कर लिया है। रूस द्वारा अपने क्षेत्र को वापस पाने के लिए जोरदार हमला किया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि  रूस को इसे वापस लेना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। उसे अब चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।  सीआईए के डिप्टी डायरेक्टर डेविड कोहेन के बोल दिया कि रूस द्वारा अपने क्षेत्र पर वापस कब्जा करने के लिए समाज के लोगों के बातों से भी निपटना पड़ेगा।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.