- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के बाद सीरिया में भी तख्तापलट हो गया है। यहां पर भी शेख हसीना की तरह ही लंबे समय तक शासन करने वाले राष्ट्रपति बशर अल असद को देश छोडक़र भागना पड़ा है। राष्ट्रपति बशर अल असद रूस की शरण में है। रूसी मीडिया के अनुसार, असद और उसका परिवार रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। राष्ट्रपति बशर अल असद ने 24 साल तक सीरिया पर राज किया। इससे पहले उनके पिता का 30 साल तक राज रहा है। आज हम आपको राष्ट्रपति बशर अल असद की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। असद सीरिया में लग्जरी लाइफ जीते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस में भी असद की अरबों डॉलर की संपत्ति है। इसी कारण तो वह रूस में भी लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं।
असद के परिवार के पास है 200 टन सोना
खबरों के अनुसार, असद के परिवार के पास 200 टन सोना है। उनके परिवार में पत्नी अस्मा, बेटे हाफिज व करीम और बेटी जैन हैं। खबरों के अनुसार, असद की रूस में उनकी दो अरब डॉलर की संपत्ति है।
मॉस्को के पॉश इलाकों में हैं लगभग 20 लग्जरी अपार्टमेंट
मॉस्को में भी कम से कम 20 लग्जरी अपार्टमेंट पॉश इलाकों में हैं। इसकी कीमत 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। खबरों के अनुसार, असद के परिवार के पास 200 टन सोना, 16 अरब डॉलर की संपत्ति और 5 यूरो हैं। राष्ट्रपति बशर अल असद की संपत्ति सीरिया के आम बजट से 7 गुना अधिक है। 2022 की अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट की मानें तो असद के पास दो अरब बिलियन की संपत्ति की मालिक हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें