Pakistan: 32 साल की इस महिला के नाम से पाकिस्तानी सेना का छूट जाता है पसीना, सरकार को भी लगता है डर

Hanuman | Wednesday, 26 Mar 2025 02:40:34 PM
Pakistan: The name of this 32-year-old woman makes the Pakistani army sweat, even the government is afraid

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। अब ये देश बलूचस्तिान के कारण दुनिया की चर्चा में बना हुआ है। बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का रोज कत्लेआम कर रहे हैं।

इसी बीच 32 साल की एक लडक़ी सुर्खियों में आई है, जिसके नाम से पाकिस्तानी सेना के भी पसीने छूट जाते हैं। इस लड़ी का नाम महरंग बलोच, जिससे पाकिस्तान सरकार को भी डर लगता हे।  बलूचिस्तान के एक मुस्लिम परिवार में 1993 में जन्मी महरंग बलोच बलूचिस्तान में हो रहे कत्लेआम पर आवाज उठाती रही हैं। 

वह दुनियाभर में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों द्वारा बलूचिस्तान में महिलाओं और बच्चों के साथ किए जा रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी देती है। वह बताती है कि यहां की  महिलाओं के साथ रेप किए जा रहे हैं। महरंग बलोच की आवाज अमेरिका से  लेकर संयुक्त राष्ट्र तक महत्व दिया जा रहा है। इसी कारण तो कई बार पाकस्तिान को इस संबंध में खरी खोटी भी सुननी पड़ती है। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.