North Korea ने दागी अंतरमहाद्बीपीय बैलिस्टिक मिसाइल

varsha | Thursday, 16 Mar 2023 09:53:08 AM
North Korea fires intercontinental ballistic missile

टोक्यो : उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर अंतरमहाद्बीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) दागी। जापानी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल जापान के द्बीप से 250 किमी दूर गिरी। इससे पहले यह लगभग 70 मिनट तक 6,000 किलोमीटर (3728 मील) से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 1,00 किलोमीटर तक उड़ान भरी।

उत्तर कोरिया की ओर से जापानी समुद्री सीमा पर दागी गयी मिसाइल के बाद जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो
ने प्रमुख मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की घोषणा की। जापानी रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा ने पहले कहा था कि उत्तर कोरिया द्बारा दागी गई मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने इससे पहले दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए बताया था कि उत्तर कोरिया ने आज तड़के जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.