इस बात पर Kim Jong को आया गुस्सा, एक साथ 30 अधिकारियों को दे दी मौत की सजा

Hanuman | Wednesday, 04 Sep 2024 01:30:31 PM
Kim Jong angered, sentenced 30 officials to death at once

इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन किसी न किसी कारण से दुनिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस देश में लोगों को छोटी सी गलती पर भी बड़ी सजा दी जाती है। इसके बारे में जानकार आपकी भी रूह कांप उठेगी।  उत्तर कोरिया में 30 अधिकारियों को एक साथ फांसी की सजा देने का मामला सामने आया है। इसका कारण जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को इस कारण फांसी की सजा दी गई है कि ये बाढ़ की तबाही रोक पाने में विफल रहे थे। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों पर करप्शन के भी चार्ज थे। बाढ़ की तबाही देखकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने 30 अधिकारियों को एक साथ एक ही जगह फांसी पर लटकवा दिया। 

खबरों के अनुसार, किम जोंग ने देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान यहां की हालात देखकर उन्हें गुस्सा आ गया। बाढ़ में 4000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस कारण उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को मौत की सजा दे दी। 

PC:  aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.