जापान रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा-Kishida

varsha | Saturday, 25 Feb 2023 10:01:44 AM
Japan will impose new restrictions on Russia-Kishida

टोक्यो : प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि जापान रूस के व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंधात्मक उपाय करेगा जिसमें रूस को ड्रोन के पुर्जों के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल होगा। जापान विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

जी-7 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की पहली बरसी पर रूस के वित्तीय संस्थानों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान  किशिदा ने कहा कि जापान रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लागू करने जा रहा है, जिसमें निर्यात प्रतिबंध जैसे ड्रोन के पुर्जे और रूस के व्यक्तियों और संगठनों के साथ वित्तीय संस्थान की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.