साल 2024 में इस मुस्लिम देश ने दी है रिकॉर्ड विदेशी नागरिकों को मौत की सजा, भारतीय नागरिकों की संख्या उड़ा देगी होश 

Hanuman | Tuesday, 19 Nov 2024 08:24:43 AM
In the year 2024, this Muslim country has given death sentence to a record number of foreign citizens, the number of Indian citizens will blow your mind

इंटरनेट डेस्क। किसी दूसरे देश में जाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देना अपराध होता है। इसके लिए देशों द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। मुस्लिम देश सऊदी अरब की ओर से छोटी से छोटी गलती के लिए दर्दनाक सजा दी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश की ओर से इस साल बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है, जो पिछले सालों के मुकाबले अधिक है।

सऊदी प्रेस एजेंसी और दूसरी मीडिया खबरों के अनुसार, सऊदी अरब में ज़्यादातर विदेशी नागरिकों को ड्रग तस्करी जैसे अपराधों में शामिल होने के कारण सजा दी है। खबरों के अनुसार, इस साल सऊदी अरब में 101 विदेशियों को मौत की सजा सुनाई गई है। ये 2023 और 2022 में दर्ज की गई संख्या से लगभग तीन गुना अधिक है। 

आपको बता दें कि इस देश में गत वर्ष 34 और साल 2022 में भी इतने ही नागरिकों को सजा दी गई है। इस साल ये आंकड़ा 100 को पार कर गया है। इनमें तीन भारतीय नगरिका भी हैं। जबकि सबसे ज्यादा पाकिस्तान के 21 नागरिक हैं। खबरों के अनुसार, यूरोपीय-सऊदी मानवाधिकार संगठन की ओर से इसे एक साल में विदेशियों को दी गई सबसे बड़ी संख्या करार दिया है।

सउदी अरब की ओर से इन देशों के नागारिकों मिली है सजा
पाकिस्तान के  21, यमन के 20, सीरिया के 14, नाइजीरिया के 10, मिस्र के 9, जॉर्डन के 8, इथियोपिया के 7,भारत, सूडान और अफगानिस्तान के 3-3,श्रीलंका, इरिट्रिया और फिलीपींस के 1-1 नागरिक को सजा दी गई है। 

PC: iscpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.