Japan में चक्रवात मावार से भारी बारिश, दक्षिण तथा पश्चिमी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

varsha | Friday, 02 Jun 2023 01:41:47 PM
Cyclone Mawar rains heavily in Japan, threat of landslides in southern and western areas

नाहा (जापान)। चक्रवात मावार के कारण जापान में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिण तथा पश्चिमी इलाकों में बाढ़ आने तथा भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है।चक्रवात के कारण ट्रेन का परिचालन बंद हो गया है।

पश्चिमी तथा मध्य जापान में शनिवार को सुबह तक 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।पश्चिम में वाकायामा, कोची और मध्य जापान में नागानो सहित संवेदनशील इलाकों के निवासियों को बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

टेलीविजन के फुटेज में वाकायामा शहर में नदियां ऊफान पर दिखाई गई हैं। तोक्यो में कुछ स्कूलों में दोपहर की कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।मध्य जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, तोक्यो और ओकायामा के बीच भारी बारिश के कारण शिंकानसेन सुपर-एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित किया गया है या वे विलंब से चल रही हैं।लगातार तेज हवाओं के कारण दक्षिणी जापान में उड़ानें और नौकाएं भी रद्द कर दी गईं हैं।

Pc:Republic Bharat



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.