Corona के बाद अब चीन में मिला ये खतरनाक वायरस, उड़ा दी है वैज्ञानिकों की नींद 

Hanuman | Tuesday, 10 Sep 2024 03:00:21 PM
After Corona, now this dangerous virus has been found in China

इंटरनेट डेस्क। कोरोना के बाद अब चीन में एक एक नया वायरस सामने आ है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के मन में कोरोना महामारी की बातें आने लगी है। इस इस देश में वेटलैंड नाम का नया वायरस आया है। चीन में मिले इस नए वायरस ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है। चीन में मिला ये वायरस टिक के काटने से फैलता है।

इस वायरस के कारण पीडि़त को गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खबरों के अनुसार, इस खतरनाक वायरस की पहचान सबसे पहले चीन के जिनझोउ शहर में एक 61 वर्षीय व्यक्ति में हुई थी।

खबरों के अनुसार, पीडि़त व्यक्ति को इनर मंगोलिया के वेटलैंड में टिक ने काटा था। इसके कुछ दिनों बाद ही पीडि़त व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण नजर दिखाई दिए। कारोनो के बाद इस वायरस ने लोगों को डरा दिया है।आपको बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के कारण लोगों को बड़ी संख्या में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.