अब इस दिन रिलीज होगी Allu Arjun की फिल्म पुष्पा: द रूल

Hanuman | Tuesday, 18 Jun 2024 12:01:31 PM
Now Allu Arjun's film Pushpa: The Rule will be released on this day

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। अब इस अभिनेता का आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल में अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट का भी अब खुलासा हो गया है। उनकी ये फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होगी।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए अब इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा: द रूल बनाया जा रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले इस 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था।

अब इसे 06 दिसंबर रिलीज किया जाएगा। खबरों के अनुसार, फिल्म पुष्पा: द रूल का काफी काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।  अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर पुष्पा:द रूल की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म अब 06 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.