अब रजनीकांत की इस फिल्म में काम करेंगी अभिनेत्री Shruti Haasan

Hanuman | Saturday, 31 Aug 2024 01:04:00 PM
Now actress Shruti Haasan will work in this Rajinikanth film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। ये अभिनेत्री अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आगामी फिल्म कुली में अपना अभिनय दिखाती नजर आएगी। ये फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है। 

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब रजनीकांत की इस फिल्म अब श्रुति हासन की एंट्री हो गई है। 

फिल्म कुली के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया है। जारी हुए पोस्टर में श्रुति हासन को फिल्म कुली में प्रीति के रूप में पेश किया गया है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन  अभी तक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी गितनी भी खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। अब प्रशंसकों को कुली फिल्म में उनके अभिनय का इंतजार रहेगा।

PC: thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.