देश के मुख्य चुनाव आयुक्त Sukumar Sen की भी बनेगी अब बायोपिक

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Jun 2024 01:08:54 PM
Now a biopic will be made on the country's Chief Election Commissioner Sukumar Sen

इंटरनेट डेस्क। देश में आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। इससे पहले देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन को लेकर एक बड़ी खबर आई थी। खबर ये है कि रॉय कपूर फिल्म्स सुकुमार सेन की बायोपिक बनाने जा रहा है।

खबरों की मानें तो सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स की ओर से ट्रिकीटेनमेंट मीडिया के साथ मिलकर 1951-52 में देश के पहले आम चुनावों के पीछे के वास्तुकार सुकुमार सेन के जीवन पर एक बायोपिक बनाने के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। 
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ होने के बावजूद सिविल सेवक बने। अब आगामी समय में दर्शकों को उनकी बायोपिक देखने को मिलेगी।

तीन लाखों वर्ग किलोमीटर की भूमि पर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुकुमार सेन से सफलतापूर्वक करवाया था। देशवासियों को अब सुकुमार सेन की बायोपिक का इंतजार रहेगा। आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। आज तय हो जाएगा कि देश में किस दल का सरकार बनेगी।

PC: argusnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.