Kollam Sudhi Death: अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन

varsha | Monday, 05 Jun 2023 01:22:19 PM
Kollam Sudhi Death: Actor Kollam Sudhi dies in road accident

तृश्शूर (केरल)। अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे, सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह आमने-सामने की टक्कर थी।

उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया, अन्य तीन का इलाज जारी है।’’इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं, जिसमें लोगोंने उन्हें खूब पसंद किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Pc:डाइनामाइट न्यूज़ - Dynamite News



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.