Mexico में ओटिस तूफान ने बरपाया कहर, 27 लोगों ने गंवाई जान 

Hanuman | Friday, 27 Oct 2023 01:12:22 PM
Hurricane Otis wreaked havoc in Mexico, 27 people lost their lives

इंटरनेट डेस्क। मेक्सिको को बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। यहां के दक्षिणी राज्य ग्युरेरो के तट पर ओटिस तूफान ने बुधवार को कहर बरपाया है। इस देश में बुधवार को आए ओटिस तूफान में कम से कम 27 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। खबरों के अनुसार, एक अधिकारी ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। 

मेक्सिको की सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव रोजा आइसेला रोड्रिग्ज ने इस संबंध में बताया कि ओटिस तूफान अब कमजोर पड़ता नजर रहा है। इसके कारण देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक अकापुल्को रिसॉर्ट क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। 

देश के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर की ओर से तूफान से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। इस तूफानी के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और दूरसंचार व्यवस्था की परेशानी का भी लोगों का सामना करना पड़ा है। इस तूफानी के कारण बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। 

PC: nytimes


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.