दाऊद इब्राहीम इस अभिनेत्री के प्यार में हुए थे पागल, जाने कौन थी यह अभिनेत्री

Trainee | Wednesday, 16 Oct 2024 01:31:59 PM
Dawood Ibrahim was madly in love with this actress, know who this actress was

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच एक समय पर गहरा रिश्ता था। कई हस्तियों की अंडरवर्ल्ड से दोस्ती थी, जिससे उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री को गैंगस्टर के साथ दोस्ती कई बार महंगी साबित हुई। एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिसे एक प्रोडूसर ने अपनी फिल्म में कास्ट करने से मना कर दिया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। उस अभिनेत्री का नाम है अनीता आयूब, जो एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं।

अनीता आयूब पाकिस्तान की रहने वाली हैं। पाकिस्तान में पढ़ाई के बाद वह भारत में मॉडलिंग के लिए आईं। यहां कई विज्ञापनों और मॉडलिंग के बाद, अनीता ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने देव आनंद की फिल्म "प्यार का तराना" से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और देव आनंद के साथ "गैंगस्टर" में भी काम किया। इसी बीच, उनके दाऊद इब्राहीम के साथ अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।

दाऊद के साथ अफेयर का इनकार
अनीता ने कभी भी दाऊद के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा इनकार किया। अनीता का बॉलीवुड करियर विशेष नहीं रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकप्रिय निर्माता जावेद सिद्दीकी ने अपनी फिल्म में अनीता को कास्ट करने से मना कर दिया, जिसके बाद दाऊद ने उनकी हत्या करवाई।

जासूसी के आरोप
अपनी फिल्मों के अलावा, अनीता अन्य कारणों से भी सुर्खियों में रहीं। उन पर भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप भी लगे थे। एक पाकिस्तानी पत्रिका में यह लिखा गया था कि लोग अनीता को पाकिस्तान की जासूस मानते हैं, जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़कर अपने देश लौटने का फैसला किया।

 

 

 

 

PC - ZEE NEWS 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.