Box Office Collection: स्त्री 2 ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, कर चुकी है इतनी कमाई 

Samachar Jagat | Monday, 16 Sep 2024 12:21:56 PM
Box Office Collection: Stree 2 broke Animal's record, has earned this much

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। अब इस फिल्म ने कमाई के मामले में एनिमल फिल्म का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

खबरों के अनुसार, स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन के 32वें दिन कुल 555 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। फिल्म स्त्री 2 ने एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भारतीय बाजार में नेट 553 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड  शाहरूख खान की फिल्म जवान के नाम दर्ज है, जिसने 640 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 को दर्शकों ने खूब  पंसद  किया है।

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.