Box office collection: शाहरूख खान की फिल्म जवान ने पार किया कमाई का 1100 करोड़ रूपए का आंकड़ा 

Hanuman | Tuesday, 10 Oct 2023 12:53:37 PM
Box office collection: Shahrukh Khan's film Jawan crosses Rs 1100 crore earning mark 

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वल्र्डवाइड कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। ये फिल्म 07 सितंबर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म की रिलीज के पांचवे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। शाहरुख खान की फिल्म जवान अभी तक दुनियाभर में 1117.39 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा का भी शानदार अभिनय देखने को मिला।  इस फिल्म को गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था। 
 

PC: abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.