Bollywood: अब इस फिल्म में इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं रणवीर सिंह

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Jul 2024 12:57:44 PM
Bollywood: Now Ranveer Singh can play the role of an intelligence officer in this film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। दर्शकों को इस अभिनेता की फिल्मों का इंतजार रहता है। अब एक फिल्म में ये अभिनेता इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकता है। 

खबरों के अनुसार, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फेम निर्देशक आदित्य धर एक फिल्म बना रहे है, जिसका नाम नाम धुरंधर है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में रणवीर सिंह अभिनय करते हुए नजर आ सकते हैं। आदित्य धर ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल से बात की है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ सकते हैं। वह इसमें इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं। खबरों के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म का धुरंधर टाइटल अभी फाइनल नहीं और इसमें बदलाव भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को आदित्य धर अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। 

PC: koimoi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.