Bollywood: इस कारण नाराज है अनिल कपूर, भाई बोनी कपूर से नहीं कर रहे हैं बात

Hanuman | Saturday, 30 Mar 2024 01:10:34 PM
Bollywood: Anil Kapoor is angry because of this

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर ने नो इंट्री फिल्म में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जाता था। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारियां हो रही हैं।

खबरों क अनुसार, अनिल कपूर नो इंट्री के सीक्वल में काम नहीं मिलने पर नाराज हैं। बोनी कपूर नो इंट्री का सीक्वल नए कलाकारों को लेकर बना रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान का अभिनय देखने को नहीं मिलेगा। उनकी जगह वरूण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को दी जा रही है।

अनिल कपूर इस फिल्म से बाहर होने के कारण नाराज है। खबरों के अनुसार, बोनी कपूर ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अनिल कपूर फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में कास्ट न करने के चलते उनसे नाराज हैं और अभी तक बातचीत बंद है। उन्होंने बताया कि अनिल  कपूर इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे। 

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.