Birthday Special: नीतू सिंह को ऐसे मिला था बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

Samachar Jagat | Monday, 08 Jul 2024 12:47:29 PM
Birthday Special: This is how Neetu Singh got the chance to work in a Bollywood film, know these interesting things related to her

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीतू सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई 1958 को हुआ था। आज हम आपको 66 वर्ष की हो चुकी नीतू सिंह को लेकर कुछ रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।

 आपको बता दें कि नीतू सिंह को बचपन से ही नृत्य में काफी रूचि थी। उनकी इस रूचि को देखते हुए उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने भेजा। यहां पर बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री वैजयंती माला नीतू सिंह के नृत्य से काफी प्रभावित हुईं। इसी कारण उन्होंने अपनी फिल्म सूरज में नीतू सिंह से बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला।  

इसके बाद नीतू सिंह को बतौर अभिनेत्री 1973 में प्रदर्शित फिल्म रिक्शावाला से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि उनकी ये फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी की। 

PC: koimoi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.