Birthday Special: इतनी संपत्ति के मालिक हैं संजय दत्त, रहते हैं इतने करोड़ रुपए के घर में, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें 

Samachar Jagat | Monday, 29 Jul 2024 01:15:44 PM
Birthday Special: Sanjay Dutt owns so much property, lives in a house worth so many crores, know these interesting things related to him

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त के घर हुआ था। संजय दत्त ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  

खबरों के अनुसार, संजय दत्त की कुल संपत्ति 37 मिलियन डॉलर यानी लगभग 300 करोड़ रुपए है। वह अपनी कमाई का ज़्यादातर हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं, जिसके लिए वह 5-6 करोड़ रुपए लेते हैं।

संजय दत्त के पास मुंबई में कई घर हैं।वह 58 श्रीमती नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा, मुंबई में रहते हैं। इस घर को उन्होंने साल 2009 में खरीदा, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपए है। बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता के पास कई महंगी कारें हैं। संजय दस्त के पास Rolls-Royce Ghost, Audi A8 L W12, Audi R8, Audi Q7, Bentley Continental GT, Toyota Land Cruiser, a Mercedes M-class, Lexus LX470, Porsche SUV जैसी महंगी गाडिय़ां भी हैं।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.