Birthday Special: करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू, पास में है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति, जानें  

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Jun 2024 11:44:45 AM
Birthday Special: Karisma Kapoor made her Bollywood debut at the age of 16, she has assets worth so many crores, know here

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। 25 जून 1974 यानी आज ही के दिन उनका जन्म  मुंबई में एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता कपूर के यहां हुआ। दिग्गज अभिनेत्रियों में जगह बना चुकी करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू केवल 16 साल की उम्र में कर लिया था।

 उनकी पहली फिल्म साल 1991 में आई प्रेम कैदी थी। पहली ही फिल्म में उनका शानदार अभिनय देखने को मिला था। करिश्मा ने साल 1992 में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म पुलिस ऑफिसर में अभिनय किया था। फिल्मों में उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ सफल रही है। करिश्मा कपूर ने राजा हिन्दुस्तानी फिल्म से अपनी विशेष पहचान बनाई। साल 1996 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

इन कंपनियों का करती हैं विज्ञापन
आज हम आपको करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पास 99 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह 90 के दशक में एक फिल्म के लिए 50-70 लाख रुपए लेती थीं। सूरज बडज़ात्या की फिल्म हम साथ-साथ हैं के लिए 1 करोड़ रुपए दिए गए थे। वह केलॉग्स, क्रिसेंट लॉन, एडमिक्स रिटेल, डैनोन, गार्नियर हेयर कलर, ज्वैलरी ब्रांड सुखी आदि जैसे कई ब्रांडों से भी जुड़ी हुई हैं। 

पास में हैं ये महंगी कारें
करिश्मा कपूर के पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू 7 जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

PC: mpcg.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.