Birthday Special: कभी मुंबई की एक चाल में रहते थे जैकी श्रॉफ, इस प्रकार अचानक चमकी किस्मत

Hanuman | Saturday, 01 Feb 2025 03:12:49 PM
Birthday Special: Jackie Shroff once lived in a chawl in Mumbai, this is how his luck suddenly shone

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 01 फरवरी 1957 को हुआ। उनका मूल नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। जैकी श्रॉफ ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। आज हम आपको जैकी श्रॉफ से जुड़ी कुछ बातों की जानकारी जानकारी देने जा रहे है, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। 

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता एक समय मुंबई के वालकेश्वर इलाके में तीन बत्ती की एक चाल में रहता था। जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में कदम रखने से हपले कुछ विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया। उन्हें एक समय जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था। जैकी श्रॉफ की अचानक किस्मत चमकी थी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ (1982) की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ पर नजर पड़ी थी। इसके बाद देव आनंद ने उन्हें बुलाकर एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। बस यही से उनकी बॉलीवुड में किस्मत चमकी। बाद में सुभाष घई हीरो फिल्म के लिए उन्हें चुना। 

PC: imdb
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.