Birthday Special: कभी केवल 800 रुपए प्रति माह में अमिताभ बच्चन करते थे काम, आज हैं इतने हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

Hanuman | Friday, 11 Oct 2024 01:32:44 PM
Birthday Special: Amitabh Bachchan used to work for only 800 rupees per month, today he is the owner of property worth so many thousand crores

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कॅरियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की थी। इस काम के लिए उन्हें केवल 800 रुपए प्रति माह ही मिलते थे। आज अमिताभ बच्चन करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन के पास लगभग 3190 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, पोर्श केमैन एस और मर्सिडीज मेबैक एस560 जैसी महंगी गाडिय़ां भी हैं। 

पहली बार फिल्म सात हिंदुस्तानी में किया काम
साल1968 में कलकत्ता की नौकरी छोडऩे के बाद उन्होंने अभिनय के लिए मुंबई का रुख किया था। यहां पर उन्होंने साल 1969 में पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम किया। हालांकि इस फिल्म के माध्यम से वह दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहे। 

इस फिल्स से चमकी किस्मत
इसके बाद उन्हें साल 1971 में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म आनंद में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इसके लिए तो उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने निर्माता प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। इस फिल्म ने उन्हें स्टार अभिनेता बना दिया। 

PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.