Birthday Special: अक्षय कुमार की ऐसे चमकी है किस्मत, विदेश में की थी इसकी ट्रैनिंग

Samachar Jagat | Monday, 09 Sep 2024 12:51:40 PM
Birthday Special: Akshay Kumar's luck has shined like this, he had done his training abroad

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम राजीव भाटिया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता बैंकाक चला गया है। यहां पर उन्हें बावर्ची का काम भी करना पड़ा था।

यहीं पर उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा। इसके बाद मुंबई आकर मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय कुमार की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। यहीं से अक्षय कुमार की किस्मत चमक उठी। फिल्मकार प्रमोद चकवर्ती ने अक्षय कुमार को फिल्म दीदार में काम करने का ऑफर दिया। हालांकि उनकी फिल्म सौगंध पहले रिलीज हुई थी।

इसके बाद अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। उन्हें  वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म खिलाड़ी में भी अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म की सफलता के बाद ही उन्हें बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से जाना जाने लगा। आज उनकी गितनी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। 

PC: caknowledge
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.