Anant Radhika Wedding: आज विवाह बंधन में बंध जाएंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, शादी में खर्च होंगे तीन हजार करोड़! जानें ये खास बातें

Samachar Jagat | Friday, 12 Jul 2024 09:50:27 AM
Anant Ambani and Radhika Merchant will get married today, three thousand crores will be spent on the wedding! Know these special things

PC:  amarujala

इंटरनेट डेस्क। देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी के कारण अंबानी परिवार दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। आज होने वाली इस शादी में देश और दुनिया भर के सिलेब्रिटीज रंग जमाते हुए नजर आएंगे। 

PC: hindi.news18

शादी के कार्यक्रम के लिए अंबानी परिवार की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। इसमें देश की राजनीति से जुड़े दिग्गज नेताओं के साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे। अंबानी परिवार की शादी में शामिल होने के लिए रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन मायानगरी मुंबई पहुंच गई हैं। भारत पहुंचने के बाद उनका एयरपोर्ट पर लोगों द्वारा उन्का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान किम अपनी ऑलिव ग्रीन बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। किम कार्दशियन इसे ब्लैक शेड्स के साथ पेयर किया है। 

PC:  amarujala

यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से होगी एक
खबरों की अनुसार, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी। इस शादी पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। मुकेश अंबानी शादी के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। 

एक निमंत्रण कार्ड पर ही खर्च हुए हैं तकरीबन सात लाख रुपए
अंबानी परिवार की ओर से एक निमंत्रण कार्ड पर ही तकरीबन सात लाख रुपए खर्च किए हैं।  प्री-वेडिंग समारोह का कुल खर्च करीब एक हजार करोड़ और दूसरे प्री-वेडिंग समारोह में 500 करोड़ रुपए हुए हैं। शादी के बाद तीन दिन तक समारोह चलेगा।  बताया जा रहा है कि एंटीलिया में चल शादी का नॉन स्टॉप भंडारा चल रहा है।

PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.