सचिन पायलट का नाम लिए बिना Rajendra Rathore ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बोल दी इतनी बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 28 May 2024 03:36:03 PM
Without taking the name of Sachin Pilot, Rajendra Rathore targeted Ashok Gehlot, said such a big thing

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोडक़र दूसरी पार्टी में शािमल हुए नेताओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर एक बार फिर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जुबानी प्रहार किया है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने अब सचिन पायलट का बिना नाम लिए इस मामले में अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। 

राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना। अशोक गहलोत साहब, आप जिन नेताओं के खिलाफ लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वो कभी कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा आपके ही करीबी हुआ करते थे। तत्समय उनकी पॉलिटिकल परफॉर्मेंस भी आपको खूब भाती थी। अब आप कांग्रेस की देश विरोधी विचारधारा को त्यागकर देशहित में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के लिए अपनी डिक्शनरी में से नकारा, निकम्मा, गद्दार, पीठ में छुरा घोंपने वाला जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। 

पूर्व में पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष व विगत कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री को भी आपने इन्हीं शब्दों से अलंकृत किया था। जिसका ही नतीजा रहा कि कांग्रेस सरकार 5 साल सत्ता में रहने के दौरान सिर्फ किस्सा कुर्सी के खेल में लगी रही। मैं पुन: दोहरा रहा हूं - सबसे बड़े नॉन परफॉर्मिंग असेट और लाइबिलिटी कांग्रेस के युवराज ही है। जिस पर 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद मुहर भी लग जायेगी।

खबरों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस छोडक़र गए नेताओं को नकारा, निकम्मा और गद्दार बोला था। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.