Weather update: राजस्थान के चूरू में जबरदस्त ओलावृष्टि, दिखने लगा कश्मीर सा नजारा, फसले हुई बर्बाद

Shivkishore | Saturday, 01 Mar 2025 08:47:05 AM
Weather update: Heavy hailstorm in Churu, Rajasthan, scene looks like Kashmir, crops destroyed

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश कई जिलों में शुक्रवार को बारिश देखने को मिली इसके साथ ही ओलो की बारिश भी हुई। प्रदेश के चूरू में  जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली। माटी के धोरे बर्फ के पहाड़ दिखने लगे। जहां नजरें पहुंचे। वहां ओलो की सफेद चादर बिछी नजर आयी। भारी ओलावृष्टि से भानीपुरा थाना क्षेत्र के गांव राजासर पंवारान, तारानगर तहसील के कई गांव, सादुलपुर तहसील के गांव शामिल है जहां ओलावृष्टि फसलों को नुकसान हुआ है। 

चने के आकार गिरे ओले 
मौसम विभाग की माने तो चरू में पिछले 24 घंटे से मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। शुक्रवार सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और ठंडी हवाएं चलने लगी। शाम होते ही जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की खबरें आने लगी। इसके बाद  रात में मूसलाधार ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में खड़ी फसले आड़ी हो गई। जहां कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही बारिश के साथ यहां चने के आकार के ओले बरसने लगे।

किसानों ने की मुवावजे की मांग 
वहीं इस ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। खेतो में खड़ी फसले खराब हो गई है। किसानों को कहाना हैं कि इस समय ओलावृष्टि से किसानों की खेत में पककर तैयार ख़डी फ़सल नष्ट हो गयी। किसान की महीनो की मेहनत पर पानी फिर गया। अब प्रशासन को चाहिए कि तुरंत पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाए। किसानों को समय रहते मुआवजा मिलना चाहिए।

pc- india tv hindi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.